फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्वे के साथ वेबसाइट पर विवरण अपलोड करना जरूरी

Wed, 07 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। उप गन्ना आयुक्त पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर उषा पाल ने गन्ना सर्वे कार्य में लगे कर्मचारियों व प्लाट का हकीकत जानने के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति बभनान की ग्रामसभा लोहरौली में चल रहे सर्वे का जायजा लिया। उन्होंने सर्वे रिपोर्ट शीघ्र वेबसाइट पर अपलोड करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ने पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वे से पहले किसान को सूचित करें और प्लांट पर मौजूदगी की जानकारी दें। उप गन्ना आयुक्त उषा पाल ने बताया कि निरीक्षण के समय 31 गन्ना प्लाटों का सर्वे पूर्ण होने के साथ उसका विवरण वेबसाइट पर अपलोड रहा। उन्होंने कई किसानों से जानकारी लेते हुए कर्मचारियों का फीडबैक भी लिया। उप गन्ना आयुक्त ने परिषद और गन्ना समिति कार्यालय निरीक्षण किया। फाइलों के रखरखाव और किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, सचिव देव स्वरूप शुक्ल एवं बभनान चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) अजीत सिंह को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें