बस्ती। राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ प्रधान डाकघर शाखा की बैठक प्रधान डाकघर परिसर में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सुरक्षा, कमीशन पर विचार रखे गए। अध्यक्षता अध्यक्ष रामशंकर मिश्र ने की। अध्यक्ष ने कहा कि कमीशन बढ़ाया नहीं जा रहा है, इससे अभिकर्ताओं के सामने संकट है। इसको लेकर अभिकर्ताओं ने सरकार के प्रति आक्रोष व्यक्त किया। इस दौरान सूर्य प्रकाश पांडेय, मनोज तिवारी, शारदा जायसवाल, रामअचल आदि मौजूद रहे। संवाद