दुबौलिया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत रविवार को सीएचसी दुबौलिया (सरैया अतिबल) मेंस्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। कैंप में सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया है। यह जानकारी एमओआईसी डॉ. सुशील कुमार ने दी है। संवाद