फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो चालकों की बैठक में उठा उत्पीड़न का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति की बैठक जीआईसी परिसर में हुई। अध्यक्ष मो. हारून ने ऑटो चालकों के उत्पीड़न, अवैध धनउगाही, ड्राइविंग लाइसेंस में आ रही बाधा पर चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए मांग उठाई। कहा कि मांग पूर्ण न होने पर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन

जिला संरक्षक महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमत बढ़ जाने से ऑटो चालकों की समस्या बढ़ गई है। फर्जी हैवी डीएल बनाने वालों का मजबूत गिरोह सक्रिय है, जिसके तार से बस्ती से अरूणांचल प्रदेश तक जुड़े हैं। जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज, अकबर अली, सोनू, वारिस अली, गुलाम वारिस, ऐजाज अहमद, चंद्रभूषण पांडेय, तुलसीराम चौधरी, अनूप चौधरी, विजय प्रकाश, पवन अरोरा, गोपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें