फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एएनएम की पदोन्नति में खेल, सूची में डाल दिया जूनियर का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में वरिष्ठता के आधार पर होने वाले एएनएम की पदोन्नति में खेल किए जाने का मामला सामने आया है। गुपचुप तरीके से जूनियर का नाम पदोन्नति की सूची में डाल दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, डिप्टी सीएमओ को इस प्रकरण की जानकारी हुई तो वह संबंधित लिपिक को तलब किए, जिसके बाद सूची में सुधार किया गया। चर्चा है कि संबंधित कर्मी पदोन्नति की सूची में शामिल एएनएम से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
जनपद में कुल, 10 एएनएम का पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर होना है। जिन एएनएम कर्मी का कार्यकाल 10 वर्ष पूरा हो गया होगा, वरिष्ठता के आधार पर उनका पदोन्नति किया जाएगा। वर्ष 2015 में ज्वाइन करने वाली एएनएम की वरिष्ठता सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार कर रहे लिपिक ने वरिष्ठता सूची में एक जूनियर एएनएम का नाम डाल दिया था। जब इसकी जानकारी डिप्टी सीएमओ डाॅ. एसबी सिंह को हुई तो वह लिपिक को तलब किए। लिपिक ने उन्हें बताया कि भूल वस जूनियर का नाम सूची में शामिल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें