फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोजेदारों को भा रहा ईरान की कीमिया और सऊदी की कलमी खजूर

विज्ञापन
दुकान पर ​बिक्री के लिए रखे फल और खजूर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। रमजान में खजूर की बिक्री अच्छी हो रही है। ईरान की कीमिया और सऊदी की कलमी खजूर की मांग अधिक है। पिछले साल के मुकाबले खजूर के भाव में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खजूर की अच्छी बिक्री होने से व्यापारी उत्साहित है। खजूर की अलग-अलग किस्मों से दुकान को सजा रखा है।
विज्ञापन

ईद के त्योहार को कुछ ही दिन बचे है। इसकी तैयारी में बाजार गुलजार है। गांधीबाजार, पांडेय बाजार, मंगल बजार, करूआ बाबा आदि बाजारों में सेवई, खजूर आदि की दुकानें सज गई हैं। रोजेदार इबादत के साथ सेहरी और इफ्तार पार्टी के नियमों का पालन में जुटे हैं। बाजार में खजूर, फल, ड्राई फ्रूट्स के भाव में तेजी के बावजूद बिक्री पर असर नहीं दिख रहा है। जैसे-जैसे ईद करीब आ रही है दुकानों पर चहल-पहल बढ़ती जा रही है।
व्यापारियों के मुताबिक, खजूर के भाव पिछले साल की अपेक्षा बढ़ने के बावजूद मांग बनी हुई है। सबसे अधिक मांग ईरान की कीमिया और सऊदी के कलमी खजूर की है। बजट में और स्वास्थ्य के लिए बेहतर होने के कारण अधिकतर लोग इसी खजूर की मांग कर रहे हैं। खजूर के व्यापारी अब्दुल वहीद के मुताबिक, मांग को देखते हुए दुकान में सभी तरह के खजूर उपलब्ध हैं। कलमी और अजबा खजूर के दाम में 100 से 200 रुपये की तेजी आई है। सऊदी अरब के मदीने की खजूर अजबा है।
विज्ञापन


खजूर के भाव किलो में
कीमिया : 150-200
कलमी : 650-900
अजबा : 1400-1800
मबरूम : 900-1550
मेडजूल : 1800-2000
-
खजूर खाने से शरीर को मिलती है ऊर्जा
खजूर खाना सुन्नत है, इसलिए इफ्तार में रोजेदार सबसे पहले खजूर का सेवन करते हैं। उसके बाद फल और अन्य व्यंजन लेते हैं। रोजा के दौरान खाना-पीना नहीं होता है। इससे शरीर में ऊर्जा की कमी रहती है। खजूर खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
-मोहम्मद यासीन, रोजेदार

खजूर और ड्राई फ्रूट्स के दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़े हैं। कीमिया, कलमी, अजबा, मेडजोल आदि खजूर की मांग है। रोजेदार खजूर के साथ ड्राई फ्रूट्स भी खरीद रहे है। कीमिया, कलमी के साथ जार्डन की मेडजोल खजूर भी रोजेदार पसंद कर रहे हैं। इराक की आलू खजूर की भी मांग रहती है।
विज्ञापन

- मोहम्मद अतीक, खजूर विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें