फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख करोड़ के निवेश से प्रदेश के आर्थिक विकास को मिली रफ्तार : पंकज चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया(बस्ती)। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के नए निवेश से आर्थिक विकास को रफ्तार मिली है। भाजपा सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश की छवि मजबूत हुई है। कार्यकर्ताओं के मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर आगामी चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को हर्रैया में हाईवे स्थित जय गुरुदेव कार्यालय के पास पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। पूर्व मंत्री ने उन्हें बुके और अंगवस्त्र भेंट किया।
पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। विपक्षी दलों की नीतियों और चालों से लोगों को अवगत कराएं। वर्ष 2014 से पहले देश और 2017 से पहले प्रदेश की स्थिति की तुलना मौजूदा हालात से करते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीतिल सिंह, केके गुप्ता, मुकेश भट्ट, विनय सिंह, राजेश प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बलवंत चौधरी और खादिम हुसैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें