फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्राम सचिवालयों से निर्गत किए जाएंगे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ग्राम सचिवालयों से निर्गत किए जाएंगे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

- बेनीपुर में नवनिर्मित सचिवालय का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
- कटरिया चांदपुर तटबंध पहुंचकर परियोजनाओं को पूरा करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास व मंडल की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेनीपुर का नवनिर्मित सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खसरा-खतौनी, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र ग्राम सचिवालयों से ही निर्गत किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने छोटे बच्चों का अन्नप्रासन तथा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं में छूटे हुए लोगों की सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करा दें ताकि उन्हें भी लाभ दिया जा सके। नोडल मंत्री ने नौगढ़ स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। जहां मौके पर 35 गोवंश मिले। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार कटरिया चांदपुर पहुंची मंत्री ने सुरक्षा परियोजना का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार से चालू साल में संचालित की जा रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश से पहले सभी परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं। मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, एसडीएम गुलाब चंद्र, पीडी कमलेश सोनी, बीएसए जगदीश शुक्ला, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, कमलावती, अजय चौधरी, पूनम, राधा, कंचन, उमा ओर प्रेमशीला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें