बस्ती। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे टीम के साथ बुधवार को महिला अस्पताल के निकट संचालित मेडिकल क्लीनिक की जॉच करने पहुंच गए। इस दौरान महिला अस्पताल के सामने स्थित न्यू संजीवनी क्लीनिक बंद पाई गई। यहां टीम ने नोटिस चस्पा किया है। जबकि दूसरी क्लीनिक पर चिकित्सक मौजूद मिले।
सीएमओ के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. एसवी सिंह एवं अन्य स्टॉफ महिला अस्पताल के आसपास संचालित क्लीनिकों की जांच करने पहुंचे। इस दौरान न्यू संजीवनी क्लीनिक बंद मिली। यहां टीम ने नोटिस चस्पा किया। सीएमओ ने बताया कि संबंधित क्लीनिक के संचालक और डॉक्टर को बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक सभी प्रपत्रों के साथ कार्यालय में तलब किया गया है। उपस्थित न होने पर या अनियमितता मिलने पर विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके अलावा महिला अस्पताल के बगल स्थित शिवा क्लीनिक की भी जॉच की गई। यहां मौके पर यूनानी पैथी के चिकित्सक मौजूद मिले। यहां यूनानी दवाएं भी उपलब्ध पाई गई। अनियमितता न पाए जाने पर टीम लौट गई। संवाद