बस्ती। जीआरपी की टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 71 सौ रुपये और तीन सौ नेपाली मुद्रा बरामद किया। पूछताछ में अजय कुमार गुप्ता निवासी मिश्रा महला थाना हरैया जनपद मोतिहारी बिहार ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले अवध असम एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला का पर्स चोरी किया था। संवाद