फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओमवीर अस्पताल की जांच...पीड़ित का लिया बयान

Mon, 04 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कैली रोड पर स्थित ओमवीर अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच की गति बढ़ाई है। प्रकरण की जांच करने और पीड़ित का बयान लेने जांच टीम घर पहुंची। पीड़ित से घटनाक्रम और संबंधित रिकाॅर्ड की जांच की।
विज्ञापन

जांच टीम की अगुवाई कर रहे डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी मय टीम पीड़ित के घर पहुंचे। डॉ. एके चौधरी ने बताया कि पीड़ित के अनुरोध पर जांच के लिए टीम उसके घर गई थी। घटना से संबंधित रिकार्ड और बातचीत की गई। बयान भी दर्ज कराया गया। अब सोमवार को अस्पताल संचालक और डॉक्टर का बयान लिया जाएगा। दोनों पक्ष का बयान होने के बाद रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के मरहा निवासी वीरेंद्र प्रताप ने कोतवाली थाना समेत सीएमओ, डीएम को पत्र देकर आरोप लगाया था कि पिता पल्टूराम का ढंग से इलाज न होने के कारण उनकी मौत हो गई थी। कम ब्लड होने के बाद भी चीरा लगाकर ऑपरेशन कर दिया गया था, जबकि दूरबीन विधि से ऑपरेशन के लिए पैसा जमा कराया था। बावजूद इसके लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

शिकायत के बाद सीएमओ ने जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी के साथ सर्जन, एनेस्थीसिया और एओ को टीम में शामिल किया गया है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में टीम भेजकर जांच कराई गई थी। अभी आईसीयू सील करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें