फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महुलानी गांव में जांच पूरी, होगी कार्रवाई

Tue, 26 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। सरकारी धन के गोलमाल ने प्रधान और सचिव की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। दुबौलिया ब्लॉक के महुलानी गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच पूरी हो चुकी है। जांच अधिकारियों ने गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

दुबौलिया ब्लॉक के रहने वाले महुलानी बुजुर्ग गांव के मो. नईंम ने सीएम पोर्टल और डीएम को 28 फरवरी को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि गांव में ही विकास कार्य के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। डीएम ने डीपीआरओ को जांच के निर्देश दिए थे। 25 मार्च को जिला लेखा परीक्षा अधिकारी अनिल सिंह, पीडब्ल्यूडी के जेई आकाश वर्मा की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच की। टीम ने रिपोर्ट डीएम को भेजी है। लेखा परीक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि जांच में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट डीएम को भेजा गया है। मामले में प्रधान, सचिव, टीए दोषी पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें