फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार मनेगा महिला दिवस 15-51-11

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाएं सम्मानित होंगी
विज्ञापन

बस्ती। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से जनपद स्तरीय कार्यक्रम शुरू हो गया। विविध आयोजनों का क्रम 11 मार्च तक चलेगा। स्थानीय स्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली पंचायत व नगरीय स्थानीय स्वशासन की महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि महिलाओं की उपलब्धियों, लैंगिक आधारित भेदभाव व हिंसा को खत्म करने संबंधी प्रयासों व महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि पांच व छह मार्च को ‘ब्रेक द वायस’ इवेंट का आयोजन होगा। इसके तहत सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए प्रदेश की ऐसी महिलाओं की कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा जो समाज की रुढ़ियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर खुद सफल जीवनयापन कर रहीं हैं और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है । सात मार्च को ‘वूमन ऑफ टुमारो’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें किशोरियों व महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा व स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा होगी। यह कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्यालय, कॉलेज, आंगनबाड़ी आदि जगहों पर आयोजित होगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को मेगा इवेंट ‘अनंता’ का आयोजन होगा। इसके माध्यम से समाज में बदलाव के लिए प्रयासरत महिलाओं, जैसे- एंटरप्रेन्योरर, उद्यमी, समाजसेवी व समाज की रूढ़ियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियों को टीवी, रेडियो, एफएम, कम्युनिटी रेडियो, टाक- शो, गोष्ठियों, अखबार आदि के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की ऐसी महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। नौ मार्च को ‘गो पर्पल’ सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों के साथ-साथ कोई भी व्यक्ति महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाने व लैंगिक समानता में अपनी भागीदारी निभाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पर्पल (बैगनी) कपड़ों, कैप, आर्म रिस्ट बैंड के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। महिला कल्याण विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस गतिविधि में अनिवार्य रूप से भाग लेना है। इसके लिए गो पर्पल हैशटैग का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से होगा स्वास्थ्य शिविर
10 मार्च को ‘हेल्थ वॉच’ कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व किशोरियों की प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। 11 मार्च को ‘सुरक्षा वारियर्स’ कार्यक्रम होगा। इसके माध्यम से सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पंचायती राज, स्वास्थ्य, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, ग्रामीण विकास, पुलिस व महिला कल्याण विभाग के समन्वय से परिसरों, ग्रामों, कस्बों, मोहल्लों में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिहाज से ‘जोखिम वाले स्थलों’ की पहचान की जाएगी, और उसके बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इन्हीं क्षेत्रों से सुरक्षा वारियर्स के रूप में लोगों की पहचान भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें