बस्ती। मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस 26 जून को मनाया जाएगा। डीएम प्रियंका निरंजन ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि इस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम, रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशाला, ई-प्रतिज्ञा अभियान आदि का आयोजन किया जाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म सहित अन्य संचार माध्यमों से भी इसका व्यापक प्रचार किया जाना है। संवाद