फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीढ़ी से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। तीन दिन पहले छत पर सोने जाते समय सीढ़ी से गिरकर घायल थानाक्षेत्र के भीटी मिश्र गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई है। उसकी पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पत्नी नंदिनी देवी ने बुधवार को पुलिस को दी सूचना में कहा है कि उनके पति दीनानाथ (35) हसीनाबाद बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। वह सोमवार को दुकान बंद करके घर आए और खाना खाकर रात करीब 10 बजे जीने के सहारे छत पर सोने जा रहा थे। अचानक पैर फिसलने से वह लड़खड़ा कर नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। वहां से डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। गंभीर हालत होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल से रेफर होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। देर रात में शव घर ले आए। दीनानाथ की दो पुत्रियां मधु (13), अर्पिता (11) और एक पुत्र अंश (8) हैं। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि दीनानाथ की पत्नी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें