फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंटरसिटी निरस्त, 17 घंटे देर से आई गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस

विज्ञापन
ट्रेनों के निरस्त होने से स्टेशन पड़ रही यात्रियों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती स्टेशन के रास्ते आने-जाने वाली गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें बृहस्पतिवार को निरस्त रहीं। इसके चलते दिनभर स्टेशन पर भीड़ लगी। वहीं गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घटों देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने से प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर दिनभर यात्रियों की खचाखच भीड़ रही। जैसे ही किसी ट्रेन के आने का संकेत होता की पहले से यात्री अपना सामान लेकर प्लेटफाॅर्म पर खड़े हो जाते और ट्रेन के पहुंचते ही बैठने के लिए यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती थी। ट्रेन के कोच में इतना भीड़ चल रही है कि अधिकतर लोग चढ़ भी नहीं पा रहे हैं।
रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-एसी स्पेशल, हमसफर एक्सप्रेस, अमृतसर-जनसेवा एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस और ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें