फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का गेहूं, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू, नकदी और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।
विज्ञापन

रविवार को सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने पुलिस टीम के साथ त्रिमुहानी घाट से पहले जंगल महलगंज जाने वाले बंधे के मोड़ के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश साहनी निवासी वोक्टा वार्ड संख्या-13 थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, बृजेश साहनी और विशाल साहनी निवासी ग्राम जिन्दापुर टोला केवटान थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच बोरी चोरी का गेहूं, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू, 2,610 रुपये नकद और कार बरामद की। पुलिस ने कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी कमलेश साहनी एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर और महराजगंज में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं बृजेश साहनी पर भी गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज और कुशीनगर में चोरी, लूट और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। विशाल साहनी के खिलाफ वर्तमान मामले में प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें