फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
साइबर ठगी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार।
विज्ञापन
बस्ती। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बैंक खातों से लाखों की ठगी करने इस गिरोह के 05 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन लखनऊ, एक सिद्धार्थनगर और एक आरोपी बस्ती जिले का रहने वाला है। पुलिस ने 44 लाख 17 हजार 996 रुपये के साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, एक पीओएस मशीन (भारत पे), 15 अदद एटीएम, एक क्रेडिट कार्ड, चार चेक, तीन आधार कार्ड, तीन पैन, तीन बैंक पासबुक और 6770 रुपये नकद भी बरामद किया है।
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के पगार खास निवासी संदीप यादव ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पीएफ का फंड मंगाने का झांसा देकर उनके और उनके भाई और एक मित्र के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। इन खातों में 44 लाख 17 हजार 996 रुपये मंगाकर निकाल लिए गए। इसके बाद सीओ साइबर अपराध कुलदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मामले में पांच लोग पकड़े गए। उनकी पहचान सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना के उजैनिया निवासी अतुल मिश्रा, लखनऊ के बक्सी तालाब थाना के कथवाड़ा निवासी रोहित गौतम, सुजीत गौतम, अलीगंज थाना के अहिबरनपुर निवासी राजा वर्मा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग निवासी सौरभ चौधरी उर्फ सौरभ वर्मा के रूप में हुई है।
पूछताछ में पता चला कि यह लोग पीड़ितों के मोबाइल पर संदिग्ध एपीके फाइल भेजकर फोन को हैक कर लेते है। फिर यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर उसे एटीएम, पीओएस और चेक के जरिये निकाल लेते है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विजय मिश्रा, निरीक्षक भगवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें