फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्धिक संपदा अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण : डॉ रोहित

Thu, 11 May 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में गोष्ठी में उपस्थित छात्राएं।
विज्ञापन
बस्ती। बौद्धिक संपदा अधिकार महत्वपूर्ण विषय है। इस मुद्दे पर बुद्धिजीवियों और अनुसंधान कर्ताओं को गंभीर चिंतन करना होगा। देश में बौद्धिक संपदाओं की कमी नहीं है, किंतु अज्ञानता के कारण देशवासी अपनी मौलिकता का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

ये बातें एपीएन पीजी कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रोहित सिंह ने कहीं। वह महिला पीजी कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। एपीएन पीजी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रघुनाथ चौधरी ने अनुसंधान प्रविधि पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कहा कि नवीन ज्ञान की प्राप्ति के लिए किया गया व्यवस्थित प्रयास ही अनुसंधान है।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत स्नातकोत्तर समाज शास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. रघुवर पांडेय ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधा त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ.रुचि श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. नूतन यादव, डॉ. वीना सिंह, प्रियंका सिंह, डॉ. संतोष यदुवंशी, नेहा परवीन, मोनी पांडेय, गिरिजा नंद राव, अरुण मणि त्रिपाठी, सूर्या उपाध्याय, पूनम यादव के अलावा छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें