बनकटी (बस्ती)। परिषदीय अनुदेशक कल्याण समिति की प्रेस क्लब सभागार में संगोष्ठी हुई। नई शिक्षा नीति के तहत नियमितीकरण व सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के मुद्दे पर पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे में सभी संगठनों को एक मंच पर आकर न्याय की लड़ाई लड़नी होगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 से बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत करीब 25,661 अंशकालिक अनुदेशकों को अल्प मानदेय में जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। अनुदेशकों व उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि समान शिक्षण कार्य के बावजूद अनुदेशकों काे मात्र नौ हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। यह रकम तैनाती स्थल पर जाने-आने में ही खर्च हो जाती है। संगोष्ठी को जिलाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, जितेंद्र रावत, अरुण कुमार साहू, दीपक सिंह, रमाकांत, प्रियंका सिंह, अल्का रानी ने संबोधित किया।
संगोष्ठी के बाद जिलाध्यक्ष प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें प्रमोद पांडेय को जिलाध्यक्ष व जितेंद्र रावत को जिला महामंत्री घोषित किया गया। कार्यकारिणी में सनोज कन्नौजिया को जिला उपाध्यक्ष, प्रियंका सिंह को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, अरुण साहू को जिला उपाध्यक्ष, दीपक सिंह को संगठन मंत्री, गिरजेश पांडेय को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इनके अलावा सुशील वर्मा को परशुरामपुर ब्लाक अध्यक्ष, उत्तम वर्मा को हरैया का, आदित्य उपाध्याय को कुदरहा का, ज्योति सिंह को बनकटी का, चंद्रमुखी को कप्तानगंज का, कृपा शंकर दुबे को गौर व रामचंद्र कनौजिया को रामनगर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया।
इस दौरान रविशंकर शर्मा, धर्मेश मिश्र, सुशील सिंह, अमरेश यादव, सरिता यादव, लक्ष्मी गुप्ता, बलराम यादव, सूर्यनाथ पांडेय, सुनीता, टिंकू जायसवाल आदि मौजूद रहे।