फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात्रि गश्त चुस्त-दुरुस्त करने की हिदायत...अधिकारी करेंगे निगरानी

Thu, 26 Jun 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी ने बुधवार को बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपदों के एसपी संग अपराध की समीक्षा की। रात्रि गश्त पर जोर दिया। कहा कि रात्रि में पुलिस गश्त, पिकेट व मोबाइल पार्टियों को समय से रवाना कराकर राजपत्रित अधिकारी स्वयं इसे चेक करें।
विज्ञापन

कम्युनिटी पुलिसिंग पर पूरा ध्यान दिया जाए। लंबित अभियोगों के निस्तारण व वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी, गोवध अधिनियम, महिला संबंधी अपराधों, एससी/एसटी एक्ट व शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीआईजी ने निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश के साथ न्यायालय की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। नेपाल बॉर्डर के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही बाढ़ से राहत के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा। सी प्लान एप में संभ्रांत व्यक्तियों आदि का मोबाइल नंबर सुरक्षित करने, ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय कराकर उनके सदस्यों व वालंटियर आदि की मासिक मीटिंग थाने में करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पिछले 5 से 10 वर्षों तक के मुख्य त्योहारों पर घटित घटनाओं के सम्बंध में जानकारी और कार्रवाई का डाटा भी तैयार कर उसकी समीक्षा कर ली जाए। मोहर्रम व श्रावण कावड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनन्दन, एसपी संतकबीरनगर संदीप मीना, तीनों जनपद के रीडर, परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें