रुधौली। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डा. आनंद मिश्रा ने एएनएम, आशा संगिनी, सीएचओ के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार की स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड सभी पात्र लाभार्थियों का हर हाल बनाने के प्रयास के साथ ही नियमित टीकाकरण करवाते रहें। सभी आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल में ही करवाएं। कहा कि सभी सीएचओ अपने आरोग्य मंदिर पर प्रतिदिन समय से पहुंचकर दवा जांच निशुल्क रूप में करते रहें। इस मौके पर अरुण प्रकाश, प्रियंका, रिचा, साधना, आरती, शालू, सुरैया आलम, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद