फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नदी का जल स्तर बढ़ने पर विस्थापन की व्यवस्था करने के निर्देश

विज्ञापन
मइपुर में बाढ़ का जायजा लेती डीएम -स्रोत सूचना
विज्ञापन
बहादुरपुर। बढ़ते नदियों के जलस्तर का जायजा लेने शनिवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना कलवारी रामपुर तटबंध पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सरयू स्थित लगातार खराब हो रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को विस्थापन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता से कहा कि बाढ़ राहत चौकी पर जेई 24 घंटे रहें और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखें। जरूरत पड़े तो बचाव कार्य भी करते रहें। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अपनी पीड़ा बताई तो उन्होंने समुचित व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित को दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर हिमांशु, नायब तहसीलदार स्वाती सिंह, जेई इंद्रदेव सिंह, पंकज कुमार चौधरी, विशाल श्रीवास्तव के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें