फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने की हिदायत

Sun, 25 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण अस्पतालों में बदइंतजामी की शिकायत पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने शनिवार को विक्रमजोत और परशुरामपुर समेत दो सीएचसी का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता, इमरजेंसी व्यवस्था और लेबर रूम की गहनता से जांच की। सीएमओ ने हीट वेव से बचाव का प्रबंध भी देखा। इससे निपटने के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने की हिदायत दी ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी परशुरामपुर में हीट वेव से बचाव के लिए किए गए इंतजाम की जानकारी ली। लेबर रूम में स्टॉफ नर्स से प्रसूताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। मंत्रा एप पर डाटा फीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि जल्द प्रसूता के खाते में पहुंचेगी। इसमें ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
हीट वेव के लिए पांच बेड आरक्षित पाए गए। दवाओं की उपलब्धता और इमरजेंसी सेवा भी संतोषजनक पाई गई। एमओआईसी डॉ. भास्कर यादव से शिकायत से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ सीएचसी विक्रमजोत पहुंचे। एमओआईसी डॉ. आसिफ फारूकी से जानकारी ली। प्रसव कक्ष, इमरजेंसी वार्ड और दवा उपलब्धता की जांच की। मरीजों से संवाद कर स्थिति से वाकिफ हुए। उन्होंने एमओआईसी को प्रसव संबंधित शिकायतों और अन्य शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें