बस्ती। बस्ती परिक्षेत्र के डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने सोमवार को रेंज कार्यालय के सभागार में बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जनपदों की मानीटरिंग सेल के अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने केस-टू-केस प्रगति को जाना। निर्देश दिया कि टॉप टेन चिह्नित माफियाओं के विरुद्ध सभी केसों में प्रभावी पैरवी करते हुए उनके विरुद्ध चार्ज फ्रेम कराकर जल्द से जल्द सजा दिलाने की कार्रवाई कराएं।
डीआईजी ने कहा कि लंबित प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करें और अतिशीघ्र इन मुकदमों में चार्ज फ्रेम कराया जाए। गैंगस्टर के लंबित अपराधों में प्रभावी पैरवी कराकर सजा कराई जाए, जिससे अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लग सके। मानीटरिंग सेल के प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रभावी पैरवी कराकर रेंज के जनपदों की रैंकिंग में सुधार कराएं। तीनों जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि समय समय पर मॉनिटरिंग सेल की मीटिंग करें, जिससे प्रभावी पैरवी अमल में लाई जा सके। समीक्षा बैठक के दौरान मानीटरिंग सेल के प्रभारी, अधिकारी, कर्मचारी व रेंज कार्यालय के वाचक एसआई रमेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद