भौंसिह पुर में स्थित गौशाला काआकस्मिक निरीक्षण करते डीएम- सूचना
नगर बाजार। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सदर ब्लाॅक के भौसिंहपुर में स्थित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। पता चला कि गोशाला में दो केयर टेकर तैनात हैं। वीओ चार से पांच दिन पर गोशाला का जायजा लेते हैं। डीएम ने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
गोशाला में वर्तमान में सात गायें हैं, जिन्हें सहभागिता कार्यक्रमों में लिया जा सकता है। परिसर में चारा काटने की मशीन लगी है, वहां के पेड़ सूख चुके हैं। नए पौधे लगवाए गए हैं, जो अभी छोटे हैं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि गोशाला के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनी हुई है, और उसके किनारे नेपियर घास बोई गई है। सभी पशु तंदुरुस्त हैं। टिन शेड के एक पाए को पशुओं ने टेढ़ा और दूसरे को तोड़ दिया है।