फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त राशन नहीं, रोजगार देने से आत्मनिर्भर होंगे लोग : अंशु

Thu, 11 Apr 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही बनेगा विकसित भारत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुफ्त राशन से नहीं, रोजगार देने से लोग आत्मनिर्भर होंगे। लोगों को बगैर आत्मनिर्भर बनाए विकसित भारत नहीं बनेगा। यह बातें बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कही। वह बुधवार को कटेश्वर पार्क स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो राशन के साथ रोजगार की भी गारंटी लागू होगी।
इससे पहले प्रदेश प्रवक्ता सहित जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव, रामप्रसाद चौधरी, मो. रफीक खां, नर्वदेश्वर शुक्ला, कौशल किशोर त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मिश्रा आदि ने इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र (न्याय पत्र) जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशू ने कहा कि देशभर में युवा, महिलाएं, किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। 10 साल के कार्यकाल में भाजपा की अनेक गारंटी फेल हो चुकी हैं। राहुल गांधी को देश की जनता की जरूरतों को समझने और अधिकारों के लिए जागरूक करने के लिए न्याय यात्रा निकालनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें