परशुरामपुर। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को परशुरामपुर थाने का निरीक्षण किया। कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, न्यायालय रजिस्टर आदि देखा। आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार की हिदायत दी। ग्राम प्रहरियों के साथ मीटिंग कर गांव के बारे में पूछा। मौके पर सीओ हरैया संजय सिंह,एसएचओ परशुरामपुर दिनेश चंद्र चौधरी तथा थाने का स्टाफ मौजूद रहे। संवाद