फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण की हिदायत

Wed, 09 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराया जाए। अधिकारीगण ऐसे प्रकरणों में गंभीरता बरतें। पूर्व सैनिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान निकाला जाए। डीएम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक कल्याण बंधु की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि सैनिक सीमा पर मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा करते हैं। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए। उन्होंने बैठक में मौजूद पूर्व सैनिकों की समस्याओं की एक-एक करके सुनवाई की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निराकरण के निर्देश भी दिए। इस दौरान भूमि विवाद, रास्ता अवरूद्ध, भूमि पैमाइश, जल निकासी की समस्या का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें