विक्रमजोत। दिवाली के मद्देनजर छावनी थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने विक्रमजोत पुलिस चौकी पर पटाखा कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर बिक्री, अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था और सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश दिए। स्वर्ण कारोबारियों को प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी। इस दौरान व्यापारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद।