फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर फुटहिया ओवरब्रिज के पूर्वी छोर पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक सूरज चौधरी निवासी चित्तरगड़िया, कप्तानगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सूरज चौधरी नगर की तरफ जा रहे थे। ओवरब्रिज उतरते ही बोलेरो ने उसे साइड से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर दूर जा गिरा। चौकी प्रभारी शैलेश यादव ने बताया कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से बचाव हुआ। बोलेरो की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें