बस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारियों ने तीसरे दिन बुधवार को ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई। रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया। बीएसए ऑनलाइन हाजिरी न बनाने पर ‘नो वर्क, नो पे’ के आधार पर 164 कर्मचारियों का मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं। डीसी कस्तूरबा अमित मिश्रा ने बताया कि कस्तूरबा में कार्यरत कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर ‘नो वर्क, नो पे’ के आधार पर उनका मानदेय काटा गया है।
जिले के 13 कस्तूरबा विद्यालय संचालित होते हैं। वहां वार्डन, शिक्षिका समेत कुल 170 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने 22 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी न लगाने की घोषणा की थी। तीसरे दिन भी कोई कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई। इनमें से 164 कर्मचारी उपस्थित रहे।जबकि छह कर्मचारी छुट्टी पर चल रहे हैं। संवाद