फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश

Fri, 23 Jan 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय सभागार में क्षेत्राधिकारी सदर, सिद्धार्थनगर, इटवा सिद्धार्थनगर, मेंहदवाल संतकबीरनगर, हर्रैया बस्ती के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सीओ को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अपराधियों पर कठोर व वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को कार्यालय में बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिले के साइबर सेल प्रभारियों व विवेचकों की समीक्षा बैठक में डीआईजी ने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें