फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 08 Jun 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर पर मंगलवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे बाइक सवार किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। साथियों ने उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही जंगल निवासी अर्जुन (28) व इसी थाना क्षेत्र के कोरिया डीह निवासी शुभम (15) एक ही बाइक से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखांव रिश्तेदारी में गए थे। वहां से ये लोग अन्य लोगों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे शुभम का उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मृतक के पिता राम प्रसाद के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना करने वाले वाहन की तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें