फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दिन में स्वगणना का कार्य पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत स्थित पंचायत भवन पर सोमवार को आशा, एएनएम और सीएचओ की बैठक हुई। स्वास्थ्यकर्मियों को स्वगणना पूरी करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। संगिनी पूनम ने आशा कार्यकर्ताओं को दो दिन में स्वगणना का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मधुबाला चौधरी ने की। आशा कार्यकर्ता गीता ने नेटवर्क की समस्या के कारण स्वगणना करने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। सीएचओ अनामिका सिंह ने बताया कि अजगैवा जंगल उपकेंद्र के अंतर्गत आठ आशा कार्यकर्ता हैं। सभी को स्वगणना का कार्य गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय में पूरा करना है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आशा कार्यकर्ता उनसे संपर्क कर सकती हैं। बैठक में आशा वंदना, इंद्रपरी, रीता, गीता, शोभावती मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें