फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत में पराली न जलाने की हिदायत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कृषि विभाग की तरफ से खेत में पराली न जलाने की हिदायत दी गई है। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि पराली जलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह मिट्टी, पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी है। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता में कमी और लाभदायक सूक्ष्म जीव, केंचुए, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश जैसे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इससे मिट्टी कठोर हो जाती है और अगली फसल की पैदावार घट जाती है। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन से कमाई भी की जा सकती है। इसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रोटावेटर व मल्चर से खेत में ही मिलाएं। पराली का उपयोग पशुओं के चारे तथा डेयरी में बिछावन के रूप में करें। पराली जलाना दंडनीय अपराध है। उल्लंघन करने पर दो एकड़ से कम भूमि पर पांच हजार, पांच एकड़ की भूमि पर 15 हजार, इससे अधिक भूमि पर 30 हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें