फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कैली अस्पताल में नवीनीकरण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में चल रहे नवीनीकरण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्माण निगम की ओर से करीब 9.71 करोड़ रुपये की लागत से दो ब्लॉकों का नवीनीकरण कराया जा रहा है। पहले ब्लॉक में ओपीडी, प्रशासनिक भवन और इमरजेंसी का काम पूरा हो चुका है। वहीं, दूसरे ब्लॉक में पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक ब्लॉक, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और ब्लड बैंक का कार्य अभी जारी है। परियोजना के तहत अब तक 5.88 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त और सीडीओ ने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शेष कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समय से पूरा करने पर जोर दिया। बताया गया कि नवीनीकरण पूरा होने से अस्पताल में ओपीडी, जांच, ऑपरेशन थिएटर और ब्लड बैंक से संबंधित सुविधाओं के संचालन में सहूलियत मिलेगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव, सीएमएस डॉ. समीर श्रीवास्तव, निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार सिंह और एक्सईएन पन्नेलाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें