फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आईसीसी टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबल रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। रविवार का दिन होने के नाते अधिकांश लोग घर पर ही मौजूद रहकर टीवी पर लाइव प्रसारण देखते हैं। इसको लेकर विद्युत निगम ने भी तैयारी की है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. वाराणसी के मुख्य अभियंता तकनीकी की ओर से मुख्य अभियंता बस्ती को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ग्रीष्म काल को देखते हुए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आईसीसी टी-20 विश्वकप क्रिकेट का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। इस दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। एसई बस्ती का कहना है कि इस बाबत पत्र आने की जानकारी हुई है, इसका पालन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें