बस्ती। एसपी अभिनंदन ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत महिलाओं, बच्चों के भीड़भाड़ वाले स्थानों आदि पर पीआरवी कर्मियों को लगातार गश्त करने, सजग व सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एसपी बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस सभागार में पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इससे चोरी, लूट, नकबजनी, सांप्रदायिक हिंसा आदि की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पीआरवी कर्मियों से रात के समय हूटर लाइट का प्रयोग करने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी व मैनुअल के अनुसार अच्छी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। संवाद