फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चयनित 27 आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए रवाना

Fri, 30 Jan 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद से चयनित 27 आपदा मित्र बृहस्पतिवार को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मुख्यालय, लखनऊ रवाना हुए। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से संचालित आपदा मित्र योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि आपदा मित्र योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। एनडीएमए की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत पूरे देश में 350 संवेदनशील जिलों में एक लाख सामुदायिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये स्वयंसेवक बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, भूकंप जैसी आपदाओं में तत्काल राहत, खोज एवं बचाव, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, अग्नि सुरक्षा तथा आपदा पूर्व तैयारी जैसे महत्वपूर्ण कौशलों से लैस होते हैं। आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने कहा ये आपदा मित्र योजना आपदा प्रबंधन में एक क्रांतिकारी कदम है। ये प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपदा के समय पहला बचाव दल बनकर उभरते हैं। बस्ती से चयनित ये 27 आपदा मित्र न केवल अपने समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। उनकी प्रतिबद्धता से हम एक मजबूत, तैयार और आपदा-प्रतिरोधी समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें