नगर निकाय चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए आईटीवीपी के जावानों ने किया पैदल म
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में कहीं कोई चूक न रहने पाए, इसके लिए हर बिंदु पर प्रशासन व पुलिस लगातार निगरानी कर रहे हैं। चुनाव के लिए जिले में पहुंची भारत तिब्बत सीमा पुलिस को साथ लेकर शनिवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने रुधौली के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा के हर पहलू पर नजर रखने की हिदायत दी। दोपहर बाद दलबल सहित रुधौली पहुंचे एसपी ने मुख्यालय सहित विभिन्न बूथों पर पहुंच कर ड्यूटी में लगाए गए जवानों से बातचीत की। उन्हें हर स्थिति से निपटने के टिप्स दिए।
एसपी ने बताया कि रुधौली में सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात होंगे। इनके साथ आईटीबीपी के जवान भी सुरक्षा में लगाए जाएंगे। संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस बूथों पर विशेष निगरानी के लिए टीम मौजूद रहेगी। यहां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।
नगर निकाय चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए आईटीवीपी के जावानों ने किया पैदल म