फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती में 6, हर्रैया में तीन और रुधौली में एक निकाय की होगी मतगणना

Sun, 07 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 डीएम प्रियंका निरंजन ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
बस्ती। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की मतगणना 13 मई को होगी। तहसील सदर के अंतर्गत नगर पालिका एवं पांच नगर पंचायत समेत छह निकायों की मतगणना बस्ती में होगी। हर्रैया तहसील मुख्यालय पर तीन नगर पंचायत और रुधौली में एक नगर पंचायत की मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका, नगर पंचायत मुंडेरवा, बनकटी, गनेशपुर, नगर क्षेत्र एवं गायघाट की मतगणना किसान डिग्री कालेज एवं इंटर कालेज में कराई जाएगी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल केडीसी एवं बगल स्थित केआईसी का निरीक्षण किया। उन्होंने समय से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक नगर पंचायत की मतगणना के लिए टेबल लगाई जाएगी। रिटर्निंग ऑफिसर के लिए अलग से टेबल का इंतजाम किया जाएगा। मतगणना कक्ष में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों के लिए 50 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। यहां मतों की गणना के लिए 50 पर्यवेक्षक, 150 सहायक तैनात किए जाएंगे। नगर पंचायत बनकटी, नगर, गणेशपुर तथा मुंडेरवा में 15-15 वार्डों के लिये 8-8 टेबल लगाई जाएगी। यहां प्रति नगर पंचायत 8 पर्यवेक्षक, 24 सहायक तैनात किए जाएंगे। नगर पंचायत गायघाट में 10 वार्डों के लिए 6 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। यहां 6 पर्यवेक्षक एवं 18 सहायक तैनात किए जाएंगे। तहसील हर्रैया के अंतर्गत नगर पंचायत बभनान, हर्रैया एवं कप्तानगंज समेत तीन निकायों की मतगणना नेशनल इंटर कालेज हर्रैया में कराई जाएगी। नगर पंचायत बभनान एवं हर्रैया में 14-14 वार्डों के लिए 8-8 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। यहां 8-8 पर्यवेक्षक एवं 24-24 सहायक तैनात किए जाएंगे। नगर पंचायत कप्तानगंज में 15 वार्डों के लिए 8 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। 8 वर्यवेक्षक एवं 24 सहायक तैनात होंगे। रुधौली नगर पंचायत की मतगणना रुधौली तहसील में कराई जाएगी। 15 वार्डों के लिए यहां 12 टेबल लगाई जाएगी। यहां 12 पर्यवेक्षक एवं 36 सहायक तैनात किए जाएंगे। एडीएम कमलेश चंद, एसडीएम सदर शैलेष दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें