फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रटने की जगह फार्मूलों को समझने की जरूरत, मैथ की तरह केमिस्ट्री में भी मिलेगा नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा नजदीक आ गई है। ऐसे में विद्यार्थियों ने पढ़ाई तेज कर दी है, मगर केमिस्ट्री उन्हें परेशान कर रही है। वे केमिस्ट्री विषय विशेषज्ञ से सलाह भी ले रहे हैं। विषय विशेषज्ञ नितिन चावला का कहना है कि केमिस्ट्री को रटने की जगह फार्मूलों को समझने की जरूरत है। यदि केमिस्ट्री के फार्मूले समझ में आ गए ताे मैथ की तरह इसमें भी नंबर पाएंगे। यहीं विद्यार्थियों की नैया पार लगाएगी। यदि विद्यार्थी रटने में जुटेंगे तो परीक्षा में उलझ जाएंगे।
विज्ञापन

फार्मूलों को समझना बेहद जरूरी है। क्योंकि इससे विद्यार्थी सवालों को आसानी से हल कर पाते हैं। फार्मूलों लंबे समय तक याद रहते हैं। गणितीय सोच विकसित होती है और विद्यार्थी आत्मविश्वास महसूस करते हैं। इससे समस्या का समाधान हो जाता है। विषय विशेषज्ञ का कहना है कि केमिस्ट्री सामान्य विज्ञान से थोड़ा अलग होता है। इसमें विद्यार्थियों को हर टॉपिक में न्यूमेरिकल के साथ ही एक विशेष कॉन्सेप्ट की तैयारी करनी पड़ती है और उसे समझाना पड़ता है।
यदि विद्यार्थी को बेहतर अंक हासिल करना है तो वह सभी पढ़ाई के टॉपिक और न्यूमेरिकल का एक शॉर्ट नोट्स तैयार कर लें, जिसे प्रतिदिन रिवीजन करें और लघु उत्तरी और दीर्घ उत्तरी प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विषय विशेषज्ञ के सुझाव
परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाने के लिए सिलेबस को अच्छी तरह समझें।
रटने की बजाय कॉन्सेप्ट क्लियर करें।
टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करें, पिछले सालों के पेपर हल करें।
कमजोर विषयों पर ध्यान दें, हेल्दी खाएं और पर्याप्त नींद लें।
परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें