बस्ती। जीआईसी परिसर में एक पेड़ मां के नाम एवं अपने पूर्वजों की स्मृति में 19 पौधे रोपे गए। पर्यावरण मित्र अजीत की अगुवाई में पर्यावरण प्रेमियों कमलेश, जयराज, सत्यदेव, मनीष, पवन, संध्या, सविता, विन्दू, शिवानी ने अपने पूर्वजों के नाम आम, नीम, बेल, मौलश्री, आंवला, गुलमोहर, कदम, मीठी नीम के पौधे लगाकर लोगों को जागरूक किया। अजीत ने कहा कि यह पौधरोपण अभियान नहीं आत्मबोध है। यह हरियाली नहीं सांस्कृतिक गवाही है। संवाद