पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मछली का शव निकला
दुबौलिया। कटरिया-चांदपुर तटबंध के खजांचीपुर और विशुनदासपुर गांव के मध्य बने ठोकर के पास सरयू नदी की बीच धारा में गिरे सूखेपेड़ मे फंसे शव से उठ रही दुर्गंध की सूचना पर पुलिस ने नाव से मौके पर जा कर देखा तो बड़ी मछली का शव था।
दुबौलिया पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देर शाम तक पेड़ में फंसी मछली के शव को निकालने का प्रयास कर रही थी। क्योंकि बहाव तेज होने के कारण नाव रोकने और मछली के शव को निकालने में कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश गौतम ने बताया की मछली का शव देखने में कई दिनों पुराना है जो पुरी तरह से सड चुका है। शव निकालने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा किस जलीय जीव का शव है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया की मौके पर वन विभाग की टीम पंहुच कर निकालने का प्रयास कर रही है। शव मछली का ही है।