फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटाखा गोदामों का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत

Thu, 16 Oct 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर बाजार में एसडीएम,सीओ ने पुलिस टीम के साथ की पटाखे की दुकान की जांच- संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के पटाखा गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया। गोदाम मालिकों को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी और थाना प्रभारी नगर विश्वमोहन राय ने फायर विभाग की टीम के साथ नगर बाजार में स्थित दुर्गेश कुमार के पटाखा गोदाम सहित अन्य दुकानों का जायजा लिया और सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरण और गोदामों के आसपास उचित दूरी की जांच की। जहां भी कमियां पाई गईं, वहां सुधार के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेताया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने जनता से भी अपील की कि केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें