बस्ती। वरिष्ठ अधिवक्ता युगल किशोर पांडेय के असामयिक निधन पर न्यायालय और बार एसोसिएशन में गहरा शोक छा गया। बुधवार को जिला जज विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की उपस्थिति में न्यायालय के सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
शोक सभा में न्यायिक अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि, कमलेश कुमार, विनोद कुमार सप्तम, रामकरण, आशीष कुमार राय, पीयूष कुमार, सत्यभामा कोशिकी, अभय देवेश शुक्ला, चौधरी संदीप सिंह, अभिशेष जायसवाल, सोनाली मिश्र, राजा बाबू, एसीजेएम प्रथम और द्वितीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं में चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, विचित्र मणि, बीरेंद्र यादव, अजय सिंह, मारूत कुमार शुक्ला, रविशंकर शुक्ला तथा अन्य शामिल थे। इसी क्रम में जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र की अध्यक्षता में बार के कांफ्रेंस हाल में साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संवाद