बभनान। नगर पंचायत बभनान को ढाई दशक बाद अपना भवन मिलने वाला है। नगर पंचायत भवन कार्यालय का निर्माण आदिशक्ति नगर वार्ड में हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।
नगर पंचायत बभनान बाजार का गठन वर्ष 2001 में किया गया था। ढाई दशक से किराए के भवन में संचालित हो रहा है। अध्यक्ष प्रबल मालानी ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पंचायत कार्यालय भवन का चयन किया गया है। 1.80 करोड़ से भवन बन रहा है।
कार्यालय, ईओ कक्ष, अध्यक्ष कक्ष, पार्किंग, किचन, शौचालय के अलावा पहले तल पर मीटिंग हाल भी होगा। अध्यक्ष ने समय से कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। संवाद