फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची के गुनहगार को पकड़ने में पुलिस के हाथ खाली--

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम के गुनहगार को पकड़ने में पुलिस विफल
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी हुई। एक युवक ने बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक की पिटाई की। इस बीच मौका पाकर वह भाग निकाला। इसके बाद से वह पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को आरोपी की जल्द गिरफ्तार का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान गांव का 30 वर्षीय युवक बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने गोद में साथ लेकर गया। पास के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को उसके घर छोड़कर दुर्गा पूजा पंडाल में बैठ गया। बच्ची को खून से लथपथ देखकरमां चीखने चिल्लाने लगी। बच्ची ने युवक का नाम बताया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। किसी ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पीड़ित बच्ची का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज मे चल रहा है। एसआई रिंकी गुप्ता ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी के संबंधित ठिकानों पर लगातार छापा मारा जा रहा है। पुलिस शक के आधार पर आरोपित से संबंध रखने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें