फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान स्टेशन से लापता हुआ बिहार का मासूम, छह घंटे बाद गाेंडा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। ट्रेन पकड़कर अपने गांव जाने के लिए निकली एक महिला का मंदबुद्धि पुत्र अचानक रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे बभनान से करीब 7 किलोमीटर दूर गोंडा के खोड़ारे गांव से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा जिले के बलुआ गांव की निवासी कलावती देवी अपने गांव जाने के लिए बुधवार की सुबह बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी बीच उसका मंदबुद्धि बालक अंकित यादव (10) वाटर कूलर से पानी लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे वाटर कूलर के पास पहुंचा और अपने मां की नजरों से ओझल हो गया। जब वह कुछ देर नहीं आया तो उसकी मां उसकी तलाश करने लगी।
बाद में उसने इसकी जानकारी आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान सहित डायल 112 पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में आरपीएफ सहित स्थानीय लोगों ने भी लापता बालक का फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब छह घंटे बाद गोंडा जिले के खोड़ारे पुलिस ने बालक को चतुराभीटी गांव से बरामद कर लिया और उसके मां को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें